सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Travel by private car from Meerut to Prayagraj in six hours, toll will be charged at 14 places

UP: मेरठ से प्रयागराज तक निजी कार से सफर छह घंटे में, 14 स्थानों पर होगी वसूली, जान लें कितना लगेगा टोल टैक्स

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 19 Apr 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: जनता को गंगा एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है। कार से 1515 रुपये टोल टैक्स लगेगा। वहीं बस और ट्रक पर 2405 रुपये और हैवी ट्रक पर 9535 रुपये तक टैक्स लगेगा। 594 किलोमीटर का ये सफर होगा। 

UP: Travel by private car from Meerut to Prayagraj in six hours, toll will be charged at 14 places
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ से प्रयागराज तक 36,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात अब जनता को मिलने जा रही है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर का सफर जहां छह घंटे में तय हो जाएगा। वहीं, वाहनों से वसूला जाने वाला टोल टैक्स भी कम नहीं है।
Trending Videos

 

निजी कारों से जाने वालों को 1515 रुपये और कॉमर्शियल भारी वाहनों को 2405 से 9535 रुपये तक एक ओर से टोल टैक्स देना होगा। वसूली के लिए 14 स्थानों पर टोल टैक्स बनाए गए हैं। इनमें मेरठ और प्रयागराज में मुख्य दो टोल प्लाजा शामिल हैं। बाकी 12 टोल प्लाजा उन स्थानों पर लगे हैं, जहां से लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे।
वाहन टोल दरें प्रति किमी एक तरफ से अनुमानित टोल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार, जीप, वैन या हल्के वाहन
मोटर वाहन 2.55 रुपये 1515 रुपये
- हलके कॉमर्शियल वाहन
मिनी बस 4.05 रुपये 2405 रु.
बस, ट्रक व अन्य भारी वाहन 8.15 रुपये 4840 रुपये
- भारी मशीनरी 12.55 रुपये 7455 रुपये
सात एक्सल वाले भारी वाहन 16.05 रुपये 9535 रुपये

 

टोल पर वाहनों की नहीं लगेगी लाइन
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल व्यवस्था भी आधुनिक रहेगी। यहां से गुजरने वाले वाहनों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। सेंसर के माध्यम से वाहनों से टोल वसूली होगी। बैरियर का इस्तेमाल नहीं होगा जबकि अन्य हाईवे के टोल प्लाजा पर बैरियर डालकर वाहनों को रोका जाता है। टोल कटने के बाद ही बैरियर उठते हैं तो वाहन आगे बढ़ते हैं। इस कारण हाईवे पर आए दिन जाम लगता रहता है।
 

गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं दौड़ेंगे दोपहिया वाहन
दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे पर दो पहियों वाहनों को दौड़ने की अनुमति नहीं दी है। अगर कोई व्यक्ति दो पहिया वाहनों के साथ एक्सप्रेसवे पर पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

पर्यटन, रोजगार और व्यापार के लिए वरदान होगा एक्सप्रेसवे
 गंगा एक्सप्रेसवे पर्यटन, रोजगार और व्यापार के लिए वरदान साबित होगा। मेरठ समेत दिल्ली एनसीआर के जो लोग पूर्वी उप्र जाते हैं या जाना चाहते हैं तो उनके लिए सबसे अधिक मुफीद साबित होगा। इस एक्सप्रेस से गुजरते समय पर्यटन जैसा अनुभव होगा। ये एक्सप्रेसवे 140 से अधिक जल स्रोतों के ऊपर से गुजर रहा है। नजारा कुछ अलग ही होगा।

ये भी देखें...
Meerut: जानी में कन्फेक्शनरी संचालक की गोली मारकर हत्या, दो युवकों ने की वारदात, दुकान में लहूलुहान मिला शव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed