सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: UP's first integrated township will be built at this place in Meerut, Meda bought land for Rs 1086 crore

UP: मेरठ में इस जगह बनेगी यूपी की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मेडा ने 1086 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 17 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण मोहिउद्दीनपुर में न्यू टाउनशिप विकसित करेगा। इसका शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। मेडा ने खरीदी गई जमीन की तारबंदी कर ली है। 144 हेक्टेयर जमीन और लेने की प्रक्रिया चल रही है। 

UP: UP's first integrated township will be built at this place in Meerut, Meda bought land for Rs 1086 crore
खरीदी गई जमीन की तारबंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोहिउद्दीनपुर में यूपी की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने 1086 करोड़ रुपये में किसानों से 150 हेक्टेयर भूमि खरीदी है। आने वाले समय में 144 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि ली जाएगी। इससे शहरी विकास को गति मिलने की उम्मीद है। न्यू टाउनशिप की तैयारी के साथ-साथ मोहिउद्दीनपुर वाला इलाका भी चमकने लगा है। बहुत लोग अपने आवास को नए तरीके से बना रहे हैं।
Trending Videos

 

नई टाउनशिप के विकास को गति देने के लिए मेडा इकला गांव में शेष 21 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। कुल 144 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण मेडा की प्राथमिकता है। सभी आवश्यक भू-अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडा निर्माण शुरू कराएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा
मेडा के उपाध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि नई टाउनशिप के लिए किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू है। यह परियोजना मेरठ के शहरी परिदृश्य को पूरी तरह बदल देगी। इससे क्षेत्र में आवास बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक सुविधा का विस्तार होगा। यह परियोजना मेरठ के शहरीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
 

खरीदी गई भूमि की कराई गई तारबंदी
मोहिउद्दीनपुर में नई टाउनशिप विकसित करने के मेडा के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। मई 2024 में किसानों से भूमि खरीदने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरू की। पहले चरण में मोहिउद्दीनपुर गांव की 46 हेक्टेयर जमीन 418 करोड़ रुपये में खरीदी गई। इसी चरण में छज्जुपुर गांव की 21 हेक्टेयर जमीन 81 करोड़ रुपये में खरीदी। दूसरे चरण में दौलतपुर फखराबाद उर्फ कायस्थ गांवड़ी की 81 हेक्टेयर जमीन 587 करोड़ रुपये में खरीदी गई। दोनों चरण को मिलाकर मेडा ने कुल 150 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी। मेडा ने खरीदी हुई भूमि पर तारबंदी कर कब्जा भी कर लिया है।

ये भी देखें...
मेरठ सेंट्रल मार्केट: महिलाओं का धरना आठवें दिन भी जारी, छह माह का बच्चा भी शामिल, सेटबैक के खिलाफ प्रदर्शन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed