सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh's largest statue of Maharaja Surajmal will be unveiled on March 29

Meerut News: 29 मार्च को होगा यूपी की सबसे बड़ी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh's largest statue of Maharaja Surajmal will be unveiled on March 29
दौराला - सकौती में 29 मार्च को होने वाले महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण के लिए तैयारी में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

दौराला (मेरठ)। जाट समाज के महान योद्धा एवं कुशल शासक महाराजा सूरजमल की यूपी की सबसे बड़ी प्रतिमा का 29 मार्च को सकौती में अनावरण होगा। इस दौरान महासम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि होंगे।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि जनसभा सकौती स्थित हितकारी इंटर कॉलेज के पास स्थित मैदान में होगी। कार्यक्रम के लिए तैयारी तेजी से चल रही है और कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महासम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल समेत कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और किसान नेता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात से बड़ी संख्या में जाट समाज के प्रतिनिधि और आमजन कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बताया कि अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed