सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman attacked while working in the fields, injured

Meerut News: खेत पर काम करने गई महिला पर हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 09 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked while working in the fields, injured
विज्ञापन
दौराला। दादरी गांव में खेत पर कार्य करने गई मंजीत कौर पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। मंजीत ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव की एक महिला से उसका जमीन की सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा है। एसडीएम के आदेश पर 27 फरवरी 2026 को मंजीत कौर के पक्ष में फैसला दिया गया। आरोप है कि रविवार को वह अपने खेत पर काम करने गई थी। गांव के ही पांच लोग वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो पांचों ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में वह घायल हो गई। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed