{"_id":"69f2091e4119defafe037fee","slug":"women-protest-at-pallavapuram-power-station-against-smart-meters-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107848-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्मार्ट मीटर के विरोध में पल्लवपुरम बिजली घर पर महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्मार्ट मीटर के विरोध में पल्लवपुरम बिजली घर पर महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
मोदीपुरम - पल्लवपुरम स्थित बिजली घर पर स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
कहा- बिना अनुमति बदल दिए मीटर, आ रहा बढ़ा हुआ बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस-1 स्थित बिजली घर पर बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसके बाद से बिजली बिलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
पल्लवपुरम फेज-2 निवासी रानी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिजली बिल अचानक बढ़ गया है। महिलाओं का कहना था कि मीटर बदलने से पहले उन्हें कोई जानकारी या अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नए मीटर पारदर्शी नहीं हैं और उपभोक्ताओं को अधिक बिल दिए जा रहे हैं। गुड़िया, रिंकी, लीलावती सहित कई महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। उन्होंने पुराने मीटर प्रणाली को बहाल करने की भी मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी।
अधिकारियों का आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान बिजली घर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और उनकी शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि बिलिंग समस्या होने पर तकनीकी जांच कराई जाएगी। महिलाओं ने जल्द समाधान न होने पर दोबारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान दुलारी, प्रेमवती, मिजरा, तैयबा, नीतू, संजीदा, आरती, कमलेश, रीता, प्रतिभा, अंजू, कौशल, रेखा, विमला, तमन्ना, शमरीन और समांतरा मौजूद रहीं।
Trending Videos