सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A boy slipped and was swept away in the Bansagar canal, drowning to death.

Mirzapur News: पैर फिसलने से बाणसागर नहर में बहा बालक, डूबकर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A boy slipped and was swept away in the Bansagar canal, drowning to death.
हलिया नहर में डूबने से बालक की मौत के बाद जूटी भीड़। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
-हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव की घटना
Trending Videos



हलिया। थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव में शुक्रवार सुबह शौच के लिए गया बालक विजय शंकर पाल (12) बाणसागर नहर में हाथ धोते समय पैर फिसलने से तेज धारा में बह गया। अगल-बगल के लोग बचाने का प्रयास किए लेकिन वह कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण खोजबीन में जुटे। साढ़े चार घंटे बाद घटनास्थल से 300 मीटर दूर नहर की झाल में उसका शव मिला।
सूचना पर पहुंची मां मनावती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। विजय फुलियारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मौत की सूचना पर माता व पिता बेसुध हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाणसागर नहर की तेज धारा में पैर फिसलने से बालक के लापता होने पर नहर बंद करा कर घटनास्थल से 300 मीटर दूर मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed