{"_id":"6a2f0631504b386df409fb0e","slug":"a-pipe-burst-during-the-water-supply-process-first-at-gudhatti-and-then-at-narghat-causing-water-to-spill-onto-the-road-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-155373-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गुड़हट्टी और फिर नारघाट में जलापूर्ति के दौरान पाइप फटा, सड़क पर फैला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गुड़हट्टी और फिर नारघाट में जलापूर्ति के दौरान पाइप फटा, सड़क पर फैला पानी
विज्ञापन
गुड़हट्टी मेंं पाइप फटने से सड़क पर फैला पानी, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- टेस्टिंग में खामी के संकेत, 193 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर में 193 करोड़ रुपये की अमृत परियोजना अभी पूरी तरह संचालित भी नहीं हो हुई थी कि गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं। शनिवार रात लालडिग्गी से पानी छोड़कर पाइपलाइन की टेस्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुड़हट्टी में पाइप फट गया और पानी सड़क पर बहने लगा। रविवार को इसी प्रकार की घटना नारघाट में भी हुई। वहां भी पाइपलाइन की टेस्टिंग में पाइप फट गई। अभी लोगों के घरों में कनेक्शन का कार्य बचा हुआ है।
जिले में वर्ष 2021 में अमृत योजना के तहत 193 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत 204 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। इंटेक वेल, ओवरहेड टैंक और जल शोधन संयंत्र स्थापित किए गए। योजना का उद्देश्य नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराना है। योजना पूरी होने के बाद अब धीरे-धीरे लोगों के घरों तक कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अब तक 12,000 कनेक्शन किए जा चुके हैं और संयंत्र को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच नई समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि इन्हें समय रहते ठीक नहीं किया गया तो आगे और दिक्कतें आ सकती हैं।
कोट
समस्या कहां आ रही है इसकी जांच कर उसे ठीक कराया जाएगा, लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
अरविंद चौधरी, अधिशासी अभियंता,गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
बढ़ गया है सड़क धंसने का खतरा
पाइप फटने से सड़क पर पानी बहने से सड़कों के धंसने का खतरा बढ़ गया है। मुकेरी बाजार से लालडिग्गी होते हुए खंदवा नाला तक का मार्ग पहले से ही संवेदनशील है। बरसात में इस मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। कारण सड़क के अंदर पानी का पहुंचना बताया जाता है। ऐसे में यदि पाइप फटने की घटनाएं जारी रहीं तो सड़क धंसने की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन
क्या बोले लोग
अभी कई मोहल्लों में पाइपों का घरों तक कनेक्शन नहीं हुआ है। उसके पहले ही इस प्रकार की समस्या आ रही है। इसकी जांच हो।
संजय कुमार, महुवरिया
00000000000000000000000
पाइपलाइन का कनेक्शन तो हो गया है, लेकिन पानी नहीं आ रहा है। यह केवल एक जगह की स्थिति नहीं है, कई स्थानों पर ऐसी ही समस्या है। हो सकता है इसका कारण भी पाइप फटना हो, लीकेज की समस्या हो।
अजीत यादव, भैरोनाथ की गली
00000000000000000000000000
पानी की इस समय समस्या है। पानी के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है। इसके बाद भी यदि कोई समस्या आती है तो इस लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।
राहुल गुप्ता, डंकीनगंज