{"_id":"6a31a41597d97e45e601eb78","slug":"accused-scaled-the-wall-and-entered-the-house-assaulted-the-elderly-daughter-in-law-fir-registered-against-four-individuals-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155513-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपी, वृद्धा बहू से मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपी, वृद्धा बहू से मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी के अंतर्गत अधियार गांव बिरोही में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में आरोपियों ने दीवार फांद कर घर में घुसकर चित्रा सिंह और बहू मीनू सिंह की लात घूसों से पिटाई की।
गृहस्थी का सामान फेंक कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने दीपक सिंह उर्फ पंपम, आनंद शेखर सिंह, रौनक सिंह और अर्पित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बिरोही गांव निवासी चित्रा सिंह ने तहरीर देकर बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे का आरोपियों से विवाद चल रहा था।
आरोपी घर में दीवार फांद कर घुसे। गाली देते हुए लात घुसों से पिटाई की। गृहस्थी का सारा सामान फेंक दिया।
सास को पीटने से मना करने पर बहु मीनू सिंह के बाल खींच कर जमीन पर पटका और पिटाई की। पीड़िता के दो बेटे हैं।
जो वर्षों से मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर पीड़िता बहू और पोती के साथ रहती है। विपक्षी आए दिन मारपीट और बदसलूकी करते हैं।