सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Glimpses of the nation's and UP's development showcased at the 'Viksit Bharat' exhibition.

Mirzapur News: विकसित भारत प्रदर्शनी में दिखी देश और यूपी के विकास की झलक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of the nation's and UP's development showcased at the 'Viksit Bharat' exhibition.
महुवरिया ​स्थित बीएलजे इंटरकालेज के मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण करती केंद्रीय राज
विज्ञापन
-सूचना और जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया उद्घाटन

मिर्जापुर। महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विकसित भारत प्रदर्शनी लगी। उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कहा कि देश लगातार स्वदेशी की राह पर चलकर आत्मनिर्भर हो रहा है।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्ष की योजनाओं की उपलब्धियों और यूपी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों, स्थानीय उपलब्धियों और मिर्जापुर के विकास कार्यों को दिखाया गया। अनुप्रिया ने प्रदर्शनी में लगी सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। सीडीओ विशाल कुमार और जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर कई स्टॉल लगाए गए थे। महिलाओं की गोद भराई भी हुई। जिले की अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका उषा गुप्ता ने अपने गीतों के माध्यम से विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed