सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP District President welcomed

Mirzapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP District President welcomed
नगर विधायक व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के न​वनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को जिले में पहुंचे। उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। चील्ह में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद विंध्याचल व भाजपा जिला कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया।
Trending Videos

चील्ह़ : भाजपा जिलाध्यक्ष दोपहर एक बजे मिर्जापुर भदोही बॉर्डर हनुमान नगर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, मालती त्रिपाठी, अंकुर दुबे,नितेश दुबे, धनंजय पांडेय आदि थे। विंध्याचल : नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष अटल चौक पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और जिला मुख्यालय पहुंचे। हर्षित खत्री, नितिन विश्वकर्मा, डॉ पवन सिंह, महेंद्र जायसवाल मौजूद रहे। भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। विधायक छानबे रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे, मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य रहे। संचालन रविन्द्र नारायण सिंह पटेल व संयोजन रवि शंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed