{"_id":"699306a6a903b294ef017d45","slug":"couple-committed-suicide-by-hanging-themselves-after-writing-suicide-note-in-mirzapur-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: सुसाइड नोट लिखकर दंपती ने दी जान, फंदे से लटककर दोनों ने खुद को किया मौत के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: सुसाइड नोट लिखकर दंपती ने दी जान, फंदे से लटककर दोनों ने खुद को किया मौत के हवाले
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दंपती ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों फंदे से लटक रहे थे।
घटना की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चील्ह क्षेत्र के श्री पट्टी गांव में सोमवार की सुबह दंपती का कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तब घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
Trending Videos
क्या है मामला
क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा (27) की शादी एक वर्ष पहले सरस्वती(23) से हुई थी। मकान के पहले तल पर बने कमरे में दोनों रहते थे। सोमवार की सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजन कमरे के पास गए। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका में झरोखे से देखा तो अंदर दोनों फंदे से लटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा गया। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा था कि अपने से फंदे पर लटककर जान दे रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। किसी को परेशान न किया जाए।