सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Examination centers divided into eight zones and 16 sectors

Mirzapur News: आठ जोन व 16 सेक्टर में बंटे परीक्षा केंद्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Examination centers divided into eight zones and 16 sectors
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए तैयारियां हो रही हैं। जिले में इस बार 115 केंद्रों पर 71902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को आठ जोन व 16 सेक्टरों में बांटकर तैयारी की गई है।
Trending Videos

इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 37707 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 18746 बालक व 18959 बालिका तथा दो ट्रांसजेंडर हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 34195 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 17103 बालक तथा 17092 बालिका हैं। इंटरमीडिएट के प्रायोगिक विषय वाले सभी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी के बीच ली जा चुकी है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। साथ ही आठ जोनल व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर चक्रमण कर परीक्षा की निगरानी करेंगे। इसके लिए महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्रीय निगरानी कक्ष बनाया गया है। जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जाएगी। जिले में 12 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए फोर साइज की होगी उत्तर पुस्तिका
इस बार परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं ए फोर साइज की होगी। साथ ही उसका मुखपृष्ठ पर लाल रंग से लिखा होगा। साथ ही ब उत्तर पुस्तिका पर सभी पृष्ठों पर वाटरमार्क होगा जिससे उनको पहचाना जा सकेगा और बदला नहीं जा सकेगा। सभी कक्ष निरीक्षकों को सभी उत्तर पुस्तिकाओं की तत्काल गणना करनी होगी। साथ ही उसकी जानकारी भी देनी होगी। परीक्षा के निरीक्षण के लिए 10 सचल दल बनाए गए हैं। पांच मंडलीय व पांच जिला स्तरीय। जिला स्तरीय सचल दल में जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, वित्त व लेखाधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व एक अन्य के नेतृत्व में अन्य सदस्य रहेंगे।

केंद्रों पर पहुंच चुकीं उत्तरपुस्तिका और प्रश्नपत्र
जिले के सभी 115 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में पहुंचाए जा चुके हैं। स्ट्रांग रूम लगातार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी मेंं रहेंगे। सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा गया है कि वे सभी कैमरों की जांच करते रहे। कोई परेशानी होने पर त्वरित कार्रवाई करें।
----

बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस संंबंध में केंद्राध्यक्षों की बैठक कर सभी नियम व जानकारी दे दी गई है। परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।- मायाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed