{"_id":"6992203b41aafb6fd806a19d","slug":"to-appease-bholenath-queues-formed-since-dawn-6-lakh-devotees-performed-abhisheka-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-148714-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भोलेनाथ को रिझाने के लिए भोर से लगी कतार, 6 लाख भक्तों ने किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भोलेनाथ को रिझाने के लिए भोर से लगी कतार, 6 लाख भक्तों ने किया अभिषेक
विज्ञापन
शिवलिंग को जल अर्पित करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को शिवालयों में आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही भोलेनाथ को रिझाने के लिए भक्तों की कतार प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में लगी दिखी। भांग, धतूरा, जौ, बेलपत्र, बेर चढ़ाकर भोलेनाथ को दूध और गंगा जल चढ़ाकर अभिषेक किया। इस बीच हर-हर बमबम से गंगा घाट और शिवालय दिनभर गूंजते रहे। पुलिस प्रशासन और प्रमुख मंदिरों के महंतों ने बताया कि शिवालयों में दो से ढाई लाख से भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। वहीं जिले में छोटे बड़े मंदिरों में भी करीब साढ़े तीन लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
नगर में बरियाघाट, पक्काघाट, नारघाट, सुंदर घाट में भोर से ही गंगा स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद विभिन्न शिवालयों में आम का बौर, भांग, धतूरा व बेलपत्र के साथ दूध और गंगा जल से भोलेनाथ के अभिषेक का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव और रैदानी कॉलोनी में श्री ताड़केश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगीं रहीं। वहीं रमईपट्टी स्थित प्रसिद्धनाथ मंदिर, घंटाघर स्थित घंटेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, दुर्गेश्वर महादेव, बभनेश्वर महादेव, बाड़ी माता इमली महादेव, भुवनेश्वर महादेव मंदिर में भी पुरुष, महिला और बच्चों की भारी भीड़ रही।
गावों में भी भोलेनाथ के जयकारे से गूंजते रहे शिवालय
महाशिवरात्रि पर ग्रामीण अंचलों में भी गंगाघाट श्रद्धालुओं से पटा रहा। रविवार को स्नान ध्यान के बाद शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ का दूध अथवा गंगाजल से अभिषेक किया। दोपहर बाद कई मंदिरों में भोलेनाथ का भव्य शृंगार के बाद देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
जिगना के
छानबे क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों पर स्नान ध्यान के बाद शिवभक्तों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। बदेवरानाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। चुनार
क्षेत्र में बालूघाट, शिवाला घाट, बावन जी, रामघाट में सुबह से गंगा वि स्नान का सिलसिला चलता रहा। वहीं, गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर के अलावा अग्रसेन महाराज शिव जी मंदिर, टेकौर रुद्रेश्वर बूढेनाथ मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। शेरवां में पहाड़ी पर स्थित महामृत्युंजय मंदिर, रामसागर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा। प्रबंधक नागेश कुमार सिंह ने 51 लीटर गाय के दूध से महामृत्युंजय मंदिर का रूद्राभिषेक किया। चेतगंज के
कोन ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चेतगंज के
अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी, मझली पट्टी को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की की गई। नरायनपुर क्षेत्र के बैकुंठेश्वर महादेव के मंदिर में भोर से भक्तो की भारी भीड़ रही। पुलिस चौकी प्रभारी ने सुरक्षाकर्मियों की मदद से पुरुष और महिलाओं की अलग-अलग कतारे लगाकर दर्शन पूजन कराया। कछवां, सारनाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, बूढ़ेनाथ मंदिर, बालनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
-- -- --
प्रभु उपहार भवन में फहराया शिव ध्वज
मिर्जापुर। शुक्लहा स्थित ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में हर्षोल्लास के साथ रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शिव ध्वजारोहण भी किया गया। सुबह ध्यान योग के बाद शिव बाबा को भोग लगाया गया। आरती व पूजन के पश्चात लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक के अलावा प्रभारी बीके बिंदु दीदी सहित काफी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
-- -- -
रामेश्वर महादेव का अभिषेक कर अभिभूत रहे श्रद्धालु
विंध्याचल। महाशिवरात्रि पर रविवार को भोर से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्थाधाम विंध्याचल स्थित विभिन्न गंगाघाटों पर भोर से शुरू हुआ स्नान ध्यान के साथ ही शिव मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला देर दोपहर तक चलता रहा।
शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा व मदार पुष्प चढ़ाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके अलवा मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, जयपुरिया गली में स्थित श्री विंदेश्वर महादेव मंदिर, बावली चौराहा पर स्थित बाबा बुढ़े नाथ महादेव मंदिर, कंतित गांव स्थित कंतितेश्वर महादेव, गजिया गांव में स्थित दुधेश्वर महादेव मंदिर, राम गया घाट स्थित भुतेश्वरनाथ महादेव मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित महादेव मंदिर, मोतिया तालाब स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, सहित कई अन्य शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक दुग्धाभिषेक किया गया।
Trending Videos