सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vishnu defeated Sunil with a Dhobiya Pachhad move.

Mirzapur News: धोबिया पछाड़ दांव से विष्णु ने सुनील को किया चित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vishnu defeated Sunil with a Dhobiya Pachhad move.
विज्ञापन
चुनार। महाशिवरात्रि के दिन रविवार को टेकौर तिराहे पर रुद्रेश्वर बूढेनाथ दंगल समिति की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सबसे अधिक दो हजार रुपये की इनामी कुश्ती वाराणसी के सुनील कुमार और चुनार के विष्णु के बीच हुई। इसमें विष्णु ने धोबिया पछाड़ दांव लगाकर सुनील को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम किया।
Trending Videos

निर्णायक की भूमिका कल्लू यादव पहलवान ने निभाई। दंगल में वाराणसी, मिर्जापुर, कछवां, अहरौरा, मेंहदीपुर, नरायनपुर सहित स्थानीय पहलवानों ने प्रतिभाग कर जोर आजमाइश किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कमेटी के लक्ष्मण प्रसाद, मिठाई लाल, अमरनाथ यादव, लल्लू कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed