सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MLA reprimands engineers for breaking down pontoon bridge within 15 days

Mirzapur News: 15 दिन में पीपा पुल टूटने पर विधायक ने इंजीनियरों को लगाई फटकार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
MLA reprimands engineers for breaking down pontoon bridge within 15 days
टूटा नवनिर्मित विंध्याचल हरसिंगपुर पीपा पुल, संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। हरसिंहपुर को जोड़ने वाले नवनिर्मित पीपा पुल के 15 दिन में क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गया। पुल के बीच में रेत पर लगे प्लेट पर पानी आ जाने से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि शुक्रवार रात तक पुल पर आवागमन शुरू नहीं हुआ तो किसी की खैरियत नहीं रहेगी। यात्री लौट रहे हैं, इसका पाप किसको लगेगा, हमें तो लगेगा ही आपको भी लगेगा। विधायक ने कहा कि तत्काल ठीक कराएं। पुल के टूटने से हम लोगों को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में थोड़ी वृद्धि होने के चलते पीपा पुल के बीच में रेत पर लगे प्लेट पर पानी आ गया था। उस जगह पीपा नहीं लगा था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई प्रवीण चौहान ने बताया कि पीपा पुल निर्माण के समय बीच में पानी न होने के चलते पीपा नहीं लग पाया था। वहां रेत पर ही लोहे की प्लेट लगा दी गई थी। इस पर आवागमन हो रहा था। शुक्रवार को पानी पढ़ने से वहां लगभग आठ इंच पानी आ गया। यदि पानी 3 फीट तक बढ़ता है तो वहां भी पीपा लगा दिया जाएगा। कम पानी वाले स्थान पर या रेत पर पीपा नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए कम से कम 3 फीट पानी होना जरूरी होता है। मरम्मत कार्य तेज गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य हो रहा है। बालू की बोरियां डाली जा रही हैं। शीघ्र ही कार्य पूरा हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed