सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raid on Kanjar settlement under drone surveillance; 40 liters of illicit liquor seized.

Mirzapur News: ड्रोन की निगरानी में कंजड़ बस्ती पर छापा, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Raid on Kanjar settlement under drone surveillance; 40 liters of illicit liquor seized.
विज्ञापन
लालगंज। थाना लालगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को ग्राम खजुरी की कंजड़ बस्ती और नदी किनारे जंगल में ड्रोन कैमरे की निगरानी में छापेमारी की। पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार किया। मौके पर संचालित 25 अवैध भट्टियां ध्वस्त कर दीं।

एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय की टीम ने दबिश दी। खजुरी कंजड़ बस्ती निवासी कमल सिंह को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब के निर्माण और बिक्री में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की। छापेमारी में पुलिस ने पांच कुंतल लहन, 25 भट्ठियां तथा शराब बनाने में इस्तेमाल उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed