सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road dug up for culvert, 50,000 people affected

Mirzapur News: पुलिया के लिए खोद कर छोड़ दी गई सड़क, 50 हजार लोग प्रभावित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Road dug up for culvert, 50,000 people affected
छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव में पुलिया के निर्माण के लिए खोदी गई सड़क फोटो , स्रोत संवाद
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के अकोढ़ी जोपा संपर्क मार्ग पर बबुरा गांव के समीप मेहंदी के नार पर लोक निर्माण खंड-दो की ओर से बनाई जा रही पुलिया के लिए 20 दिनों पहले सड़क खोद कर छोड़ दी गई है। इसके चलते आवागमन प्रभावित हो गया है।
Trending Videos

लोगों को आवागमन के लिए कई किलोमीटर ज्यादा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस मार्ग से क्षेत्र के हजारों लोगों का रोज शहर में आनाजाना होता है। रास्ता अवरुद्ध होने के चलते 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विक्रम सिंह, अमित सिंह, रवि सिंह, संतोष तिवारी, रोहित शुक्ला आदि लोगों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेहंदी नार पर पहले से पुलिया थी, लेकिन पिछले साल बाढ़ में वह पुलिया बह गई थी।
उसकी जगह पर पुलिया निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत कर पिछले वर्ष नवंबर में पुलिया निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। कार्य देरी से मार्च महीने के शुरू हुआ।
इस मार्ग से क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। सड़क खुदने की वजह से समस्या हो रही है। लोगों में लोग निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
पुलिया निर्माण अब तक नहीं हो पाने से आम लोगों के साथ ही साथ किसानों को परेशानी हो रही है। सड़क से चार से पांच फीट नीचे खोदकर काम बंद कर दिया गया है। सड़क के बगल में ही मिट्टी पाटकर राहगीरों के आने जाने के लिए बैकल्पिक कच्चा मार्ग बनाया गया है।
लेकिन बरसात के दौरान चिकनी मिट्टी होने की वजह से फिसलन से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि इस पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण पूरा किया जाए। ताकि फसल पक कर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed