{"_id":"6a102fb5b2607deab90510a4","slug":"amroha-massive-fire-at-footwear-warehouse-family-trapped-on-upper-floor-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: जूते-चप्पल के गोदाम में भीषण आग, ऊपर की मंजिल में फंस गया था परिवार, सीढ़ी लगाकर बमुश्किल बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: जूते-चप्पल के गोदाम में भीषण आग, ऊपर की मंजिल में फंस गया था परिवार, सीढ़ी लगाकर बमुश्किल बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 22 May 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
अमरोहा के बिजनौर रोड स्थित जूते-चप्पल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गोदाम के ऊपर बने मकान में फंसे परिवार को स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अमरोहा में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमरोहा के बिजनौर रोड स्थित नई बस्ती मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर जूते-चप्पल के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया। हादसे के दौरान गोदाम के ऊपर बने मकान में फंसे परिवार को स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
हाजी वसीम अहमद का बिजनौर रोड पर जूते-चप्पल का गोदाम है। भवन के प्रथम तल पर गोदाम संचालित होता है, जबकि दूसरे तल पर परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। गोदाम से उठती आग की लपटें और धुआं ऊपर रहने वाले परिवार तक पहुंच गया, जिससे परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए।
Trending Videos
पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सीढ़ी लगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलने पर आसपास के मकानों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया।
करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सीओ अभिषेक यादव, नगर कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोग भी दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
घटना के दौरान बिजनौर रोड पर लंबा जाम लग गया। आग से गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आज को बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।