सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brajesh Pathak in Sambhal: 'Causing disruption by offering Namaz road is not right

संभल में ब्रजेश पाठक: 'सड़क पर नमाज से व्यवधान पैदा करना ठीक नहीं, धार्मिक गतिविधियां परिसरों के अंदर ही हों'

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 25 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पंचायत सचिवालय, जिला अस्पताल और यम तीर्थ का निरीक्षण किया। उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी की। सड़क पर नमाज को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां परिसरों के अंदर ही होनी चाहिए।

Brajesh Pathak in Sambhal: 'Causing disruption by offering Namaz road is not right
संभल में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

संभल में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा सियासी और प्रशासनिक दोनों वजहों से चर्चा में रहा। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अचानक उनके सामने कुत्ता पहुंच गया तो अफसरों में हड़कंप मच गया। वहीं सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए उनके बयान ने भी राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी।



पंचायत सचिवालय से लेकर यम तीर्थ और तहसील सभागार तक डिप्टी सीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अमरोहा के रास्ते जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम ने सबसे पहले असमोली में पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos


इसी दौरान निरीक्षण के बीच एक कुत्ता अस्पताल परिसर में पहुंच गया। डिप्टी सीएम के सामने कुत्ते के आने पर डीएम और सीडीओ ने अधिकारियों को तत्काल उसे हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद कर्मचारियों ने कुत्ते को बाहर भगाया।

अस्पताल निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम शंकर चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यम तीर्थ पहुंचे, जहां एसपी केके बिश्नोई ने उन्हें सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी।

डिप्टी सीएम ने सिंदूर वाटिका में पौधारोपण भी किया। बाद में तहसील सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

असमोली में मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

वहीं कुर्बानी के दौरान सड़क पर नमाज पढ़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सड़क पर व्यवधान पैदा करना उचित नहीं है। धार्मिक गतिविधियां परिसरों के अंदर ही संपन्न होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed