{"_id":"6a2f0e876820a8d383033550","slug":"candidates-give-lecturer-recruitment-exam-a-miss-66-skipped-it-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-925529-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा से अभ्यर्थियों ने किया किनारा...66 फीसदी ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा से अभ्यर्थियों ने किया किनारा...66 फीसदी ने छोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में रविवार को आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी अनुपस्थिति देखने को मिली। कुल 10,077 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6704 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि केवल 3373 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। करीब 66 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
जिले में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई और 11:30 बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच की गई। प्रवेश द्वार पर पहचानपत्रों का सत्यापन किया गया और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षा में कुल 951 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। इनमें कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और अन्य जिम्मेदार अधिकारी शामिल रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई।
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले और प्रश्नपत्र के स्तर को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य बताया। आरएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले अभिषेक सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षा से कठिन आए थे। बाकी के सवाल ठीक रहे, लेकिन कुछ प्रश्नों ने उलझन में डाला। वहीं रितिका पांडेय ने कहा कि तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक था, हालांकि प्रश्नपत्र हल करने में समय कम पड़ गया।
विज्ञापन
00
-कुल पंजीकृत अभ्यर्थी : 10,077
-परीक्षा में शामिल हुए : 3373
-अनुपस्थित रहे : 6704
-कुल परीक्षा केंद्र : 22
-ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक : 951