{"_id":"6a5fdd902f0d8fae2a0f619a","slug":"cook-dies-in-accident-while-preparing-mid-day-meal-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107128-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मिडे मील बनाने जा रही रसोइया की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मिडे मील बनाने जा रही रसोइया की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भीननपुर कुलवाड़ा में मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे बाइक की टक्कर से परिषदीय स्कूल की रसोइया मुन्नी (58) पत्नी जुम्मा की मौत हो गई।
जबकि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट आई। पूर्व प्रधान अब्बास अली ने बताया कि रसोइया मुन्नी हादसे के वक्त प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने को जा रही थी तभी गांव में ही सड़क पार करते समय मुरादाबाद की दिशा से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में रसोइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हालांकि परिजन निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया।
इस दौरान लोगों की भीड़ जमा होने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं आकस्मिक हादसे में रसोइया की मौत होने से परिजनों में चीख पुकार मच गई जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढाढ़स बंधाते रहे। थाना प्रभारी जुगेंद्र तेवतिया ने बताया कि परिजनों ने लिखित में तहरीर देकर महिला के शव का पीएम कराने से मना कर दिया जिसके बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।