सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees pray for peace and prosperity

Moradabad News: भक्तों ने शांति व खुशहाली की कामना की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees pray for peace and prosperity
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने अपने घरों में बने मंदिर में स्थापित किए गए कलश की पूजा की। माता की ज्योत प्रज्वलित की। माता को चुनरी ओढ़ाकर और जायफल, लोंग, फल, पानी सुपारी, ध्वजा, नारियल आदि चढ़ाकर पूजा की। भक्तों ने अपने मोहल्लों के मंदिरों में पहुंच कर माता की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। मां के जयकारे लगाए। मंदिर में पूजा अर्चना कर माता की आरती भी की। देर रात तक मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। भजन कीर्तन चलते रहे। नगर के श्री राम दुर्गा मंदिर ,तहसील के पास स्थित श्री शिव धाम हनुमान मंदिर ,बड़ा बाजार स्थित खाकेश्वर मंदिर, वेदांत मंदिर, होलिका मंदिर, छहराया स्थित शिव मंदिर, सिंचाई विभाग स्थित मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर सहित नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना की और उनका गुणगान किया। शाम को महिलाओं ने मंदिरों पर भजन कीर्तन किये
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed