{"_id":"69c44777e8c07326730db2f9","slug":"injured-woman-dies-during-treatment-fir-registered-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111323-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में शाहबाद रोड पर ग्वारखेड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
संभल जिले में थाना हजरतनगर गढ़ी के रजाकपुर गांव निवासी शेखर सिंह की ओर से बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते 22 मार्च की शाम उसका भाई प्रशांत उसकी मां सीता देवी को बाइक पर बैठाकर रौंडा गांव से बिलारी होते हुए रजाकपुर गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बिलारी शाहबाद रोड स्थित ग्वारखेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से रामपुर जिले के थाना शाहबाद अंतर्गत नंदगांव निवासी बंटी ने अपनी बाइक से प्रशांत की बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में उसकी मां सीता देवी गंभीर घायल हो गई। सीता देवी को बिलारी सीएचसी से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल मुरादाबाद भेज दिया गया। मंगलवार की रात उपचार के दौरान सीता देवी की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos