फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jauhar University: Hearing on petition against demolition orders 38 buildings adjourned; hearing now for Aug

जौहर यूनिवर्सिटी: 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली, 13 अगस्त मिली अगली तारीख

Mon, 10 Aug 2026 05:55 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 10 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ मुरादाबाद के कमिश्नर कोर्ट में दाखिल चुनौती याचिका पर सोमवार को रूट डायवर्जन के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं के कोर्ट नहीं पहुंच पाने से सुनवाई टल गई। अब मंडलायुक्त की कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी। 

विज्ञापन
Jauhar University: Hearing on petition against demolition orders 38 buildings adjourned; hearing now for Aug
जाैहर विवि रामपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई। रूट डायवर्जन के कारण दोनों पक्षों के अधिवक्ता कोर्ट में नहीं पहुंच सके। इसके चलते मंडलायुक्त एवं आरडीए अध्यक्ष आंजनेय कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन


अब मामले में अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी। जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 को अवैध मानते हुए आरडीए के उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 15 जुलाई 2026 को उन्हें ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


आदेश के बाद यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की ओर से इसे मंडलायुक्त की कोर्ट में चुनौती दी गई। याचिका में ध्वस्तीकरण के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। चुनौती याचिका के अंगीकरण को लेकर इससे पहले दो बार सुनवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों से अपने-अपने अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। इन्हीं दस्तावेजों और पक्षों की दलीलों के आधार पर कोर्ट को यह तय करना है कि जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की ओर से दाखिल चुनौती याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं।


सोमवार को इसी प्रक्रिया के तहत सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन रूट डायवर्जन के कारण अधिवक्ताओं के कोर्ट में नहीं पहुंच पाने से सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। मंडलायुक्त ने अब अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed