फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kotwali police removed encroachments from the bus stand intersection.

Moradabad News: कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 13 Aug 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 13 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police removed encroachments from the bus stand intersection.
सुरजन नगर। सुरजन नगर बस स्टैंड पर ठाकुरद्वारा-स्योहारा व जसपुर-डिलारी रोड पर सड़क की दोनों साइड पर बनी पटरी पर ठेले वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण बस स्टैंड पर जाम लगता रहता है कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इन सबको देखते हुए बुधवार की शाम कोतवाली पुलिस ने सुरजन नगर बस स्टैंड पहुंचकर ठाकुरद्वारा–स्योहारा रोड के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण को हटवाया। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य अस्थायी कब्जे हटाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। ताज मार्केट सुरजन नगर में दुकानदारों के दुकान के आगे लगे सामान को हटवाकर मार्ग साफ कराया । पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया या यातायात में बाधा उत्पन्न की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरजन नगर पुलिस चौकी प्रभारी ओंकार सिंह ने लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। चेतावनी के बाद भी यदि किसी ने अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed