सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: News of Child Death Suppressed for 15 Days; Three Employees, Including Lekhpal, Suspended

Moradabad: 15 दिन तक बच्चे की मौत की सूचना दबाई, लेखपाल समेत तीन कर्मी निलंबित, सेप्टिक टैंक में मिला था शव

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 02 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: News of Child Death Suppressed for 15 Days; Three Employees, Including Lekhpal, Suspended
सीओ निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामगंगा विहार हाईस्ट्रीट में खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर सात साल के बच्चे की मौत की सूचना 15 दिन तक दबाए रखने पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और राजस्व लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन की जांच में संवेदनहीनता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।



रामगंगा विहार हाईस्ट्रीट के पास एक सोसाइटी में खुले सेप्टिक टैंक में छह दिनों से लापता बच्चे हसन आलम का शव नौ मई को मिला था। पुलिस की जांच से पता चला कि बच्चे की मां कुरैशा और पिता हसीब मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के पटरिया गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे एक माह पहले यहां मजदूरी करने आए थे। चार मई को बच्चा घर से खेलने के लिए कमरे से निकला था लेकिन लौटकर नहीं आया। पांच मई को पिता ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे की मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos


बच्चे के पिता हसीब ने जिस निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में बच्चा गिरा था उसके आर्किटेक्ट और ठेकेदार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि इन दोनों ने लापरवाही करते हुए टैंक को ढकवाया नहीं था। इसी वजह से बच्चा टैंक में गिरा और उसकी जान चली गई। 

एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर पोर्टल पर सूचना अपलोड करने का नियम है। लेखपाल तुषार भटनागर ने सूचना समय पर नहीं दी। कुछ दिनों बाद सूचना दी तो राजस्व निरीक्षक मोहम्मद सफी और राजस्व लिपिक अमरपाल ने रिपोर्ट नहीं दी।

तीनों कर्मचारियों ने संवेदनहीनता दिखाई। उन्होंने रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीएम ने इस मामले में तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed