सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: CM Yogi Arrives in District in the Morning; Son of Retired Sub-Inspector Shot in the Evening

UP: सुबह जिले में  सीएम योगी का आगमन, शाम को गोलियों से दहला मुरादाबाद; रिटायर्ड दरोगा के बेटे को मारी गोली

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 01 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में लाइन पार पुलिस चौकी में हुए समझौते के कुछ देर बाद नारियल कारोबारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हमले में 23वीं पीएसी से सेवानिवृत्त दरोगा धनीराम के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू (25) के सीने में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

UP: CM Yogi Arrives in District in the Morning; Son of Retired Sub-Inspector Shot in the Evening
फायरिंग की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मझोला की लाइन पार पुलिस चौकी में समझौता कर निकले नारियल कारोबारियों पर सामने से आए बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बुलेट चला रहे पीएसी के सेवा निवृत्त दरोगा धनीराम के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू के सीने में गोली लग गई।

Trending Videos


इसके बाद हमलावर फायरिंग कर मौके से भाग गए। दिल्ली रोड पर पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घायल को उसके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे निजी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। इससे पहले सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ जिले के एयरपोर्ट से गुजरे थे। उनसे जिले के पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस के मऊ निवासी विवेक कुमार उर्फ सोनू (25) के पिता धनीराम 23वीं पीएसी से सेवा निवृत्त दरोगा हैं। विवेक के साथी छजलैट के छज्जूपुरा निवासी तनुष्क चौधरी और बदायूं के सिविल लाइंस के नेकपुर निवासी आर्यन चौधरी, ऋषि कश्यप साथ में नारियल का व्यापार करते हैं।

शहर में जगह जगह ठेले पर नारियल बिकवाते हैं। सोमवार की दोपहर की करीब 12 बजे आर्यन और तनुष्क बुद्धि विहार स्थित गोल चक्का पर ठेले वालों से कलेक्शन करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान जिशान और उसके भाई ने आर्यन के साथ गए युवक पर चापड़ से हमला कर दिया था।

इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों ही पक्षों ने लाइन पार पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। आरोप है कि जिशान के पक्ष से संतोष पंडित, अमन ठाकुर, वरुण ठाकुर, मिथुन और किशन पाल यादव आ गए थे। सोमवार करीब पौने नौ बजे दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और इसके बाद अपने अपने घर जाने लगे थे।

आर्यन और ऋषि थार में सवार थे जबकि बुलेट पर तनुष्क और विवेक उर्फ सोनू सवार थे। बुलेट विवेक चला रहा है। ऋषि कश्यप ने पुलिस को बताया कि आगे आगे बुलेट चल रही थी जबकि पीछे पीछे थार थी। इसके पीछे स्कार्पियो थी। जिसमें शांतनु राठी, हिमांशु सवार थे।

कुंदन पेट्रोल पंप से पहले ही यू टर्न लेने के बाद थार और बुलेट सवार शहर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक सवार आ गए और उन्होंने ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तनुष्क को निशाना बनाकर फायरिंग की लेकिन वह बच गया और बाइक चला रहे विवेक उर्फ सोनू के सीने में गोली लग गई।
विज्ञापन

घायल अवस्था में ही काफी दूर तक विवेक दौड़ा। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। आर्यन ने अपनी थार भी रोक ली और स्कार्पियो में घायल विवेक को जिला अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर विवेक को रेफर कर दिया। विवेक को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि नारियल कारोबार को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस चौकी में समझौता करने के बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान फायरिंग की गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed