{"_id":"69d5fe793ea45666c808fcad","slug":"shamli-double-murder-accused-led-sambhal-police-on-a-wild-goose-chase-for-two-days-during-search-for-bodies-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाप-बेटे के कत्ल के बाद ये था प्लान, पुलिस को देखकर बदला; नरेश ने आखिरी बार इस रिश्तेदार से की थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाप-बेटे के कत्ल के बाद ये था प्लान, पुलिस को देखकर बदला; नरेश ने आखिरी बार इस रिश्तेदार से की थी बात
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
संभल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सोमवार शाम को मेरठ पहुंच गई थी। दो आरोपियों ने पिकअप को मेरठ के लिए बुक करने की बात कही थी। संभल पुलिस मेरठ से आरोपी को लेकर सोमवार रात में झिंझाना क्षेत्र में पहुंची थी।
Shamli Double Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
संभल के धनारी थाना इलाके के ग्राम भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर के रहने वाले बुकिंग पर पिकअप गाड़ी लेकर गए पिता-पुत्र के शव पांचवें दिन शामली में बरामद हुए। दोनों की खोज खबर में पांच दिन से बेचैन परिजनों में शव मिलने की खबर मिलने पर चीत्कार मच गई। परिवार के लोग शव लेने के लिए देर शाम शामली रवाना हो गए।
पता हो कि मलुआ के घेर निवासी गीता देवी की ओर से रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया था कि बीती दो अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे कहीं से गाड़ी की बुकिंग के लिए फोन आया था। इस पर पति नरेश एवं पुत्र भीमसैन अपनी पिकअप लेकर मेरठ जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
गाड़ी में दो अज्ञात व्यक्ति भी सवार थे, जिन्होंने गाड़ी बुक की थी। रात में दस बजे एक रिश्तेदार से उनकी अंतिम बार बात हुई थी, जिसमें नरेश ने बताया था कि वे लोग गढ़ टोल प्लाजा (दिल्ली रोड) पर हैं, उस समय गाड़ी भीमसैन चला रहा था तथा नरेश पीछे बैठे हुए थे।
Trending Videos

इसके बाद से पति एवं पुत्र तथा वाहन का कोई भी पता नहीं चल सका है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका, मोबाइल लगातार बंद जा रहे हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर सोमवार को एसपी कार्यालय पर गांव के तमाम लोगों के साथ ही परिवार के लोग एएसपी से मिले थे।
लापता हुए पिता-पुत्र के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चार अप्रैल को ही रामसरन की ओर से तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस लापता पिता-पुत्र की तलाश में जुट गई है।
शवों की बरामदगी के लिए संभल पुलिस को दो दिन तक घुमाता रहा आरोपी
संभल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सोमवार शाम को मेरठ पहुंच गई थी। दो आरोपियों ने पिकअप को मेरठ के लिए बुक करने की बात कही थी। संभल पुलिस मेरठ से आरोपी को लेकर सोमवार रात में झिंझाना क्षेत्र में पहुंची थी।
संभल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सोमवार शाम को मेरठ पहुंच गई थी। दो आरोपियों ने पिकअप को मेरठ के लिए बुक करने की बात कही थी। संभल पुलिस मेरठ से आरोपी को लेकर सोमवार रात में झिंझाना क्षेत्र में पहुंची थी।
स्थानीय पुलिस की मदद से झिंझाना क्षेत्र में हाईवे किनारे कई स्थानों पर शवों की तलाश की गई, लेकिन उस समय पता नहीं चल सका था। इसके बाद मंगलवार शाम को आरोपी ने पुल के नजदीक शव फेंका जाना बताया। इसके बाद पुलिस काबड़ौत पुल के निकट पहुंची। इसके बाद दोनों शव जंगल से बरामद हुए। शव बरामद होने की जानकारी पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस को देखकर शव शामली क्षेत्र में फेंके
पिता-पुत्र के शवों को आरोपी कहीं दूर ले जाकर फेंकना चाहते थे ताकि उनकी आसानी से पहचान न हो सके। वे मेरठ से शामली के रास्ते पंजाब जाने की फिराक में थे। माना जा रहा है कि रास्ते में शामली क्षेत्र में डायल 112 पुलिस को देखकर उन्होंने काबड़ौत पुल से पहले ही पिकअप गाड़ी को रोक लिया और शवों को जंगल में फेंक दिया।

इसे बाद वे पंजाब की तरफ भाग गए। पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। उसकी लोकेशन पंजाब में मिलना बताया जा रहा है। सुमित शुक्ला का कहना है कि शव सड़ी गली अवस्था में होने के कारण अभी यह स्पष्ट नहीं हो सकता कि हत्या किस तरह से की गई।
कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस
एएसपी ने बताया कि बाप बेटे की हत्या के बाद ही आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए थे। छह दिन तक भी आरोपियों का पता नहीं लगा। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर ही संदिग्ध व्यक्ति तक पहुंची। छानबीन के दौरान ही पुलिस को पता लगा कि पिता पुत्र को पिकअप समेत लाया है।

भाई टोल टैक्स कटवा रहा हूं
पुलिस के अनुसार, मौसेरे भाई सतीश ने नरेश के मोबाइल फोन पर काल की थी। नरेश ने बताया कि गढ़ रोड पर टोल टैक्स कटवा रहा हूं उसके बाद जब सुबह दोनों से बात करने का प्रयास किया तो उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहे थे।

एसपी कार्यालय पर किया था हंगामा
पिता-पुत्र की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को संभल में एसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना था कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक पिता-पुत्र की लोकेशन तक ट्रेस करने की कोशिश नहीं की है, जिससे उनमें रोष बढ़ रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।