सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The children of Bal Vatika showed their talent by making letters on sand.

Moradabad News: बाल वाटिका के बच्चों ने रेत पर अक्षर बनाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 26 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The children of Bal Vatika showed their talent by making letters on sand.
विज्ञापन
कांठ। विकास खंड छजलैट के प्राथमिक विद्यालय बुधवार को नव प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम के उद्देश्यों का प्रस्तुतिकरण करते हुए सक्रिय बाल वाटिका के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और रेत पर अक्षर बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
Trending Videos


कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय चेतरामपुर के प्रधानाध्यापक सह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश पर को-लोकेटेड आगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं पर तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बाल वाटिका में प्रवेश के लिए नव शुभारंभ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों का प्रस्तुतिकरण करते हुए सक्रिय बाल वाटिका के अंतर्गत बाल वाटिका लर्निंग कॉर्नर, स्टेशनरी सामग्री, बच्चों के प्रोफाइल, बच्चों के बैठने की व्यवस्था के साथ प्रति दिवस बच्चों के साथ की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जैनुल हसन रहे। आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल वाटिका में छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों की कक्षा में प्रवेश के लिए तैयार सूची प्रधानाध्यापक को सौंपी। मौके पर नोडल शिक्षक पूजा कुमारी, सूर्यलता व ममता रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed