सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wedding bus collides with a tractor in Chandausi; 20 people from Rampur injured.

खुशियों के बीच बरातियों में चीख पुकार: चंदाैसी में बरात की बस ट्रैक्टर से टकराई, रामपुर के 20 लोग जख्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 08 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल के कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में बरातियों से भरी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। बस रामपुर से बारात लेकर लौट रही थी। 

Wedding bus collides with a tractor in Chandausi; 20 people from Rampur injured.
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौसी थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में स्याेंडारा और मुड़िया के बीच सोमवार सुबह बरातियों से भरी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव शहबाजपुर से रविवार शाम आजेंद्र की बारात रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र के गांव सैदपुर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव के करीब 50 लोग बस में सवार होकर गए थे। सोमवार को तड़के करीब तीन बजे बस बरातियों को लेकर वापस शहबाजपुर लौट रही थी। रास्ते में स्योंडारा और मुड़िया के बीच अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के साथ ही बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

दुर्घटना में करीब 20 बराती घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्योंडारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में शहबाजपुर निवासी आयुष, मनीष, उनके बड़े भाई अंकुश और गांव के ही देवेंद्र सिंह की हालत अधिक गंभीर होने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी लेकर पहुंचे। 

 जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed