सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women becoming 'Lakhpati Didis' by joining self-help groups: Deputy CM

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी : डिप्टी सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Women becoming 'Lakhpati Didis' by joining self-help groups: Deputy CM
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आज महिलाएं लखपति दीदी बन रही हैं। आज गांवों में स्वयं सहायता समूहों की ताकत इतनी बढ़ गई है कि ग्राम प्रधान भी उनके प्रभाव और सक्रियता को महसूस करते हैं। परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों और वैकल्पिक कृषि गतिविधियों को अपनाने की जरूरत है।

रविवार को पंचायत भवन में आयोजित अमर उजाला समर्पण सम्मान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने मंडल के 550 ग्राम प्रधान, लखपति दीदियों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। पहले गांवों में महिलाओं को घर से बाहर निकलने और आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर सीमित थे लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं। कई महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज गांवों में स्वयं सहायता समूहों की ताकत इतनी बढ़ गई है कि ग्राम प्रधान भी उनके प्रभाव और सक्रियता को महसूस करने लगे हैं।
डिप्टी सीएम ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों और वैकल्पिक कृषि गतिविधियों को अपनाने की जरूरत है। बागवानी, फल एवं सब्जी उत्पादन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
मनरेगा का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने इस योजना पर बड़े पैमाने पर धन खर्च किया है। इसका उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि गांवों की तस्वीर बदलने और वहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
00
अमर उजाला की सामाजिक सरोकारों की सरहाना की
मुरादाबाद। समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने अमर उजाला की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्तदान, निर्धनों के सम्मान और समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य करता रहा है। ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह गांवों की सरकार और ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं।

ये झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है : केशव
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि भाजपा को देश के विभिन्न राज्यों में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महाराष्ट्र, असम और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में पार्टी की सरकारें बनी हैं। उत्तर प्रदेश में भी तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनेगी। सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए लगातार काम कर रही है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्यों में बाधा बनेगा या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी। अभी ये झांकी है। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। देश की आधी आबादी को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण का कानून बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed