{"_id":"69f3a5527877810fe50b6805","slug":"a-woman-married-by-posing-as-an-mbbs-surgeon-and-four-others-were-booked-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-170341-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एमबीबीएस सर्जन चिकित्सक बताकर की शादी, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एमबीबीएस सर्जन चिकित्सक बताकर की शादी, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी युवती के परिजनों को एमबीबीएस सर्जन चिकित्सक बताकर शादी करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि पति एक अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है।
मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी शहजादी ने एसएसपी के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मार्च 2022 में रतनपुरी के गांव चंदसीना निवासी अदालत खां के साथ हुई थी। शादी में कार के अलावा 16 तोले सोना, 500 ग्राम चांदी के जेवरात समेत घरेलू उपयोग का सामान दिया था। शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए थे। पति अदालत खां, ससुर अफसर खां, जेठ शामिल खां, ननद समर जहां चालाक किस्म के लोग हैं।
रिश्ते के समय इन लोगों ने मायके वालों को बताया था कि अदालत खां एमबीबीएस सर्जन चिकित्सक हैं तथा सहारनपुर के एक मेडिकल कॉलेज में नियुक्त है। इन लोगों ने ऑपरेशन कक्ष के कई फोटो, एमबीबीएस की डिग्री व अन्य दस्तावेज उसके परिवार वालों को दिखाए थे। परिवार के लोगों ने इनकी बातों में आकर शादी में एक बड़ी रकम खर्च की थी। शादी के बाद वह अपने मायके आ गई थी।
विज्ञापन
मायके वालों ने कई बार ससुराल वालों से संपर्क किया तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे। बताया गया कि उसका पति कई माह के लिए ट्रेनिंग पर गया हुआ है। जब उसने जानकारी की तो पता चला कि वह अस्पताल में संविदा पर वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है। ससुराल वालों ने मायके वालों के साथ धोखाधड़ी करते हुए झूठी बातें बनाकर उसका निकाह करा दिया। जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। जब मायके वालों ने इस बारे पूछा तो उनको धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।