{"_id":"6a5fcdcf481288020a037d63","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-176424-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटे थे 23 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटे थे 23 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। नेशनल हाईवे पर एक रेस्टोरेंट पर रुकी उत्तराखंड रोडवेज की बस में सवार एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने निशाना बनाया गया था। देहरादून में दर्ज प्राथमिकी अब खतौली थाने भेजी गई है।
देहरादून के मोहल्ला लूनिया निवासी संदीप भगत ने बताया कि वह 23 मई की रात दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। उनकी बस नेशनल हाईवे पर एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए रुकी। बस में बगल वाली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें फ्रूटी दी। संदीप ने पहले फ्रूटी पीने से मना किया था। कई बार कहने पर उन्होंने फ्रूटी ले ली और पी ली। फ्रूटी पीने के कुछ ही मिनट बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद उन्हें दून अस्पताल में होश आया। उन्होंने पाया कि उनके तीन बैग, मोबाइल फोन, पर्स, आईडी और 23 हजार रुपये गायब थे।
क्षेत्राधिकारी रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पीड़ित ने देहरादून में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह रिपोर्ट अब खतौली भेजी गई है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।