{"_id":"6a5fce415fceb15a5201d28d","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1012-176426-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बहन, बेटी और पत्नी के धर्मांतरण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बहन, बेटी और पत्नी के धर्मांतरण का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव डबल निवासी सोनू कुमार ने बघरा के आश्रम में पहुंचकर स्वामी यशवीर महाराज से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी, नाबालिग बेटी और बहन वर्ष 2019 से लापता हैं। आरोप लगाया है कि तीनों का फुलत मदरसे में बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराया गया है। यशवीर महाराज ने एसएसपी से तीनों की तलाश कराने की मांग रखी है।
डबल निवासी सोनू कुमार ने बघरा योगसाधना आश्रम पहुंचकर यशवीर महाराज को अपनी पीड़ा बताई। उनका आरोप है कि फुलात निवासी साजिद, जो झाड़-फूंक का काम करता है। उनकी पत्नी सोनिया, बेटी वंशिका और बहन सीखा को अपने साथ ले गया।
सोनू के अनुसार, तीनों को फुलत स्थित मदरसे में ले जाकर धर्मांतरण कराया गया और बाद में खतौली सहित अन्य स्थानों पर रखा गया। तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। इस मामले में थाना रतनपुरी में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन उसे न्यायालय से जमानत मिल गई। सोनू का आरोप है कि जमानत के बाद भी तीनों की बरामदगी के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव का कहना है कि पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -
निष्पक्ष जांच और बरामदगी की गुहार
बघरा योगसाधना आश्रम के यशवीर महाराज ने एसएसपी संजय वर्मा से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। यशवीर महाराज ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।