फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   farmer news

Muzaffarnagar News: संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका

Wed, 22 Jul 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
farmer news
मीरापुर। अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध में जंतर-मंतर दिल्ली के लिए कूच कर रहे भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह समेत अन्य को हाउस अरेस्ट रखा गया।
विज्ञापन

भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान संगठन के कार्यकर्ता मीरापुर से दिल्ली रवाना होने के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी व अन्य किसानों को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेताओं की पुलिस से मामूली नोकझोंक भी हुई। किसान नेताओं का कहना था कि प्रस्तावित कृषि डील किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा और वह दिल्ली जाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के समझाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में किसान दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग बस स्टैंड के समीप आए और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी राजीव शर्मा को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के कस्बा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी, नरेश पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रतिनिधि निक्की चौधरी, डॉ. आरपी सिंह व ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed