{"_id":"6a5fce0f3ca2278a540becf9","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-176445-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण तोड़े जा रहे...जेसीबी और ट्रैक्टर के बीच होगा युद्ध : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण तोड़े जा रहे...जेसीबी और ट्रैक्टर के बीच होगा युद्ध : टिकैत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पंचायत को संबोधित करते भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत : स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बड़े स्तर पर निर्माण कार्य तोड़े जा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो जेसीबी और ट्रैक्टरों के बीच युद्ध होगा। जौहर यूनिवर्सिटी नहीं तोड़ी जानी चाहिए। अगर इसके नाम से किसी को दिक्कत है तो यूनिवर्सिटी का नाम भगत सिंह के नाम पर कर देना चाहिए लेकिन निर्माण नहीं तोड़ा जाना चाहिए। शिक्षण संस्था से युवाओं का भविष्य जुड़ा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ ठीक नहीं हुआ।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कलक्ट्रेट में आयोजित पंचायत में टिकैत ने कहा कि डेयरी क्षेत्र को विदेशी कॉर्पोरेट प्रतिस्पर्धा के लिए बिना पर्याप्त सुरक्षा के खोल दिया जाता है, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव देश के करोड़ों छोटे एवं सीमांत किसानों, दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। अत्यधिक सब्सिडी प्राप्त विदेशी कृषि उत्पादों के आयात से भारतीय कृषि, एमएसपी व्यवस्था, सार्वजनिक खरीद प्रणाली और खाद्य सुरक्षा कमजोर हो सकती है।
वर्तमान में किसानों की स्थिति सही नहीं है। सरकार को किसानों के लाभ के लिए नीतियां बनानी चाहिए। सभी फसलों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी एवं सरकारी खरीद कानून बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के लिए तैयार है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में पंचायतों का सिलसिला शुरू होगा। किसानों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को मांगपत्र सौंपा गया। अध्यक्षता बलजोर सिंह और संचालन हेमेंद्र सिंह एवं सुमित चौधरी ने किया।
इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, संजय त्यागी, प्रदीप कौशिक, चेयरमैन जहीर फारुखी, अनुज राठी, देव अहलावत, गुलशन चौधरी, गुलबहार राव, योगेश शर्मा, अनुपम शर्मा, हरिओम त्यागी, विकास शर्मा मौजूद रहे।
दिल्ली कूच करते किसानों को पुलिस ने रोका, धरना : इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए जा रहे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ताओं को नुमाइश कैंप गेट पर रोक दिया गया। मोर्चा समर्थक और संगठन पदाधिकारी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के साथ मंगलवार सुबह किसान और कार्यकर्ता दिल्ली किसान घाट पर जाने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही वे लोग नुमाइश कैंप गेट पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह ने शाह आलम से वार्ता की और उनका ज्ञापन लेकर सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
इस मौके पर मो. सलमान, वारिस, नरेंद्र व सलीम आदि शामिल रहे।