सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: भोपा में कार-बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर रविवार को सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मृतक की पहचान गांव करहेड़ा निवासी गोपीचंद (38) के रूप में हुई है। घायलों में दीपक (35) और आकाश धीमान (23) शामिल हैं, जो बाइक चला रहा था। तीनों रविवार को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूर में आकाश धीमान की रिश्तेदारी से वापस अपने घर करहेड़ा लौट रहे थे। जौली से आगे बिजली घर के पास उनकी बाइक और एक कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। चिकित्सकों ने गोपीचंद को मृत घोषित कर दिया। आकाश और दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गोपीचंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


इनसेट
मजदूरी करता था गोपीचंद
मृतक गोपीचंद भोपा मार्ग स्थित पेपर मिल में मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी राजवती, 16 वर्षीय बेटी पायल और 10 वर्षीय बेटा प्रशांत हैं। गोपीचंद का बड़ा भाई सतेंद्र पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता है। उनकी मौत पर परिजन बबलू, भोलू, विक्की, उज्ज्वल, संजय, रामबीर, रामगोपाल, रामकुमार, भीम कुमार और अरविंद आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed