सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   holi news

Muzaffarnagar News: होली का दहन आज, 1216 स्थानों पर जलाई जाएगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
holi news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। सोमवार रात में जिले में 1216 स्थानों पर होली का दहन होगा। होली पर्व पर सुरक्षा के मदेदनजर जिले को आठ सुपरजोन, 21 जोन, 80 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए कलस्टर व चीता पुलिस टीम भ्रमण पर रहेंगी। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

रंगोत्सव होली का पर्व दो दिन बाद मनाया जाएगा। होली पर्व की खुशी बच्चों में दिखाई देने लगी है। गली से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को बच्चे गुब्बारे मारने लगे है। विवाद की आशंका के चलते पुलिस अलर्ट हो गई है। होली पर्व पर कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को सक्रिय रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सालों में शहर कोतवाली क्षेत्र में नगर की एकता विहार कॉलोनी व गांव बाननगर में झगड़े हो चुके हैं। छह मामले पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। खतौली के गांव जंधेड़ी जाटान में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। ऐसे मामले न हों, इसके लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सोमवार रात में जिले में 1216 स्थानों पर होली का दहन होगा। होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले को आठ सुपरजोन, 21 जोन, 80 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में भ्रमण के लिए कलस्टर टीम भी बनाई गई है। सभी मुख्य चौराहों पर भी पुलिस को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed