{"_id":"69a4939e96179354fa094a36","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-166255-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मीरापुर मार्ग पर रविवार शाम एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक मेरठ के थाना इंचोली के गांव मीठापुर निवासी वंश (21) तथा उसके ताऊ धर्मपाल (76) की मौत हो गई। धर्मपाल जानसठ के गांव बसायच में अपनी बहन को होली के त्योहार का सामान देकर भतीजे के साथ गांव लौट रहे थे।
गांव मीठापुर निवासी धर्मपाल की बहन जानसठ थाने के गांव बसायच में ब्याही हैं। वह अपने भतीजे वंश के साथ बाइक पर बहन के घर होली का त्योहार का सामान देने आए थे। शाम के समय ये दोनों अपने गांव लौट रहे थे। वे जब गांव चिंदौड़ा होते हुए मीरापुर मार्ग पर पहुंचे तो अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया तथा धर्मपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों की पहचान कराई और इसके बाद परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि युवक ने इंटर तक की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वह खेती कर रहा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। ताऊ अविवाहित था।
Trending Videos