फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal arms supplier injured in encounter; accomplice arrested.

Muzaffarnagar News: अवैध हथियारों का सप्लायर मुठभेड़ में घायल, साथी गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms supplier injured in encounter; accomplice arrested.
- 15 हजार रुपये का इनामी है आरोपी
विज्ञापन

- 15 दिन पहले दो साथी अवैध हथियारों संग किए थे गिरफ्तार, इस मामले में घायल आरोपी था वांछित

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध हथियारों की सप्लाई के मामले में वांछित खतौली निवासी 15 हजार रुपये के इनामी समीर उर्फ फौजी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसके साथी मंसूरपुर के गांव जीवना निवासी रोहित को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों से दो तमंचे व एक बाइक बरामद की।

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने न्याजुपुरा-चरथवाल रोड काली नदी पुल पर चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा तो वह बाइक को न्याजुपुरा की तरफ मोड़ कर भागने लगे। रास्ते में उनकी फिसल कर गिर गई। उन्होंने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में शीतला नगर नई आबादी खतौली निवासी समीर उर्फ फौजी घायल हो गया।
विज्ञापन


उसके साथी मंसूरपुर के गांव जीवना के मूल निवासी वर्तमान में आनंद विहार भूड़ पुलिस चौकी के पास खतौली में रहने वाले रोहित को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि घायल आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह 25/26 जून की रात में बुढ़ाना मोड़ के पास से भाग गया था जबकि उसके साथी सिविल लाइन थाने के साकेत मोहल्ला निवासी हर्ष त्यागी व मंसूरपुर निवासी कबीर बालियान को एक रिवाल्वर व चार तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया था। चूंकि समीर उर्फ फौजी मौके से भाग गया था, इसी के चलते उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


एएसपी ने बताया कि यह गिरोह अवैध हथियारों की सप्लाई तो करता ही है, साथ ही फायरिंग कर आतंक फैलाने का काम भी करता है। घायल आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के 9 व उसके गिरफ्तार साथी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed