फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A dog attacked and injured two people.

Pilibhit News: कुत्ते ने हमला कर दो लोगों को किया घायल

Sat, 01 Aug 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A dog attacked and injured two people.
बरखेड़ा। ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुत्ते ने बालिका व युवक पर हमला करके घायल कर दिया। दोनों को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन

गांव की गलियों से गुजर रही आठ वर्षीय शगुन पुत्री धर्मेंद्र पर कुत्ते ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे 19 वर्षीय जितिन पर भी कुत्ते ने हमला कर उसे भी कई जगह काट लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रैबीज इंजेक्शन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह कुत्ता पागल हो गया है। इससे अब अन्य ग्रामीणों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्यागी के अनुसार, ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत के माध्यम से ही कुत्ते को पकड़वाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed