{"_id":"6a6cf3b871d66a545d0d5179","slug":"bsc-students-body-found-hanging-from-a-tree-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165554-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव
विज्ञापन
ग्राम भैसहा ग्वालपुर के खेतों पर बिलखतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भैसहा ग्वालपुर के पास की घटना, पुलिस कारणों की कर रही जांच
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर के पास जंगल में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बीएससी (कृषि) के छात्र कपिल वर्मा (22) का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली है।
गांव निवासी पातीराम के खेत में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ पर छात्र का शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे से लापता था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसके छोटे भाई संजीव ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे कपिल का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेत में फंदे से लटकता मिला। भाई को इस हाल में देख वह चीखते हुए घर भागा और परिजनों को सूचना दी। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां पार्वती और अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
पढ़ाई में था होनहार
परिजनों ने बताया कि कपिल वर्मा पढ़ाई में काफी होनहार था। वह पहले बी फार्मा की डिग्री पूरी कर चुका था। वर्तमान में फर्रुखाबाद से बीएससी (कृषि) अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
-- -- -- -
चार भाइयों में सबसे छोटा था, कीटनाशक की शीशी बरामद
चार भाइयों में कपिल सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अभिषेक और सुशील भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि तीसरा भाई संजीव घर पर रहकर खेती संभालता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पैंट से कीटनाशक की शीशी व मोबाइल फोन मिला।