{"_id":"6a6cf31f4ca89e855f0010a5","slug":"a-tac-inspection-of-development-works-in-pakhariya-naugawan-will-be-conducted-on-august-4-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-165528-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार अगस्त को नगर पंचायत में विकास कार्यों की होगी टीएसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार अगस्त को नगर पंचायत में विकास कार्यों की होगी टीएसी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में हुए विकास कार्याे की जांच के लिए टीएसी टीम जांच के लिए यहां पहुंचेगी। कुछ समय पूर्व क्षेत्र के ही सभासद व अन्य लोगों ने सरकारी धनराशि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की थी।
बीते माह नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के सभासद अभिषेक व उनके साथ क्षेत्र के ही लोगों ने मंडलायुक्त बरेली को शपथ पत्र के माध्यम से सौंपी। शिकायत में बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कराए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नहीं बरती गई। इससे कराए कार्य में खराब होने लगे, वहीं शिकायत में ओवर एस्टीमेट बनाना, गोशाला के निर्माण व चारा की धनराशि में गबन, ई-टेंडर में अनियमितताएं सहित अन्य आरोप लगाए गए।
इस पर मंडलायुक्त ने संज्ञान लेकर टीएसी जांच के आदेश दिए। पत्रावलियां तलब करने के बाद टीएसी के प्रभारी राजेश कुमार शिकायतों का भौतिक सत्यापन करने के लिए चार अगस्त को नगर पंचायत क्षेत्रों में कराए कार्यों की गुणवत्ता परखेंगे। इसको लेकर उन्होंने नगर पंचायत के ईओ को पत्र के माध्यम से जानकारी भी दी है। संवाद