{"_id":"6a6cf43d733c305f4003ebbd","slug":"attempted-theft-at-temple-foiled-due-to-villagers-alertness-accused-apprehended-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165514-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीणों की सतर्कता से मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीणों की सतर्कता से मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया में बृहस्पतिवार की रात आबादी के बीच स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी करने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब दो बजे बस्ती के बीचोबीच स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में खटपट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहे ग्रामीणों को शक हुआ, तो वे सतर्क होकर तुरंत मंदिर की ओर पहुंचे। मौके पर जाकर देखा कि एक युवक मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल रहा था। ग्रामीणों ने बिना देर किए मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया।
थाने ले जाकर पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपी ने अपने को नरायनपुर निवासी कमलेश कुमार बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए लगभग 800 रुपये भी बरामद किए। सीओ राहुल पांडेय के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। संवाद