सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A farmer grazing goats was attacked by a tiger and injured.

Pilibhit News: बकरी चरा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A farmer grazing goats was attacked by a tiger and injured.
विज्ञापन
पूरनपुर/घुंघचाई। बकरी चरा रहे गांव सिमराया ताल्लुके घुंघचाई के किसान प्रेमराज (40) पर झाड़ियों से निकले बाघ ने हमलाकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर बाघ झाड़ियों की ओर निकल गया। गंभीर हालत में घायल को पूरनपुर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसडीएम, सीओ ने घायल से जानकारी जुटाने के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं डीएफओ भरत कुमार डीके का दावा है कि किसान तेंदुए के हमले में घायल हुआ है।
Trending Videos

घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र में दियोरिया जंगल से कुछ दूरी पर हरदोई ब्रांच नहर पटरी के समीप सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे की है। गांव सिमराया ताल्लुके घुंघचाई का प्रेमराज सोमवार सुबह बकरियों को चराने के लिए घर से निकला था। इसके अलावा गांव की सहेली देवी, मुन्नी देवी, नन्हीं देवी, जयदई आदि महिलाएं बकरियां चरा रहीं थीं। आसपास के खेतों में लोग काम कर रहे थे। महिलाओं के बकरियां चराते आगे निकलने पर झाड़ियों से निकले बाघ ने प्रेमराज को दबोच लिया और खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने लगा। प्रेमराज की चीख निकलने पर महिलाओं और खेतों में काम करने वाले लोगों ने शोर-शराबा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा करते हुए आगे बढ़ रहे लोगों को देख बाघ प्रेमराज को घायल हालत में छोड़कर फिर झाड़ियों में घुस गया। घायल के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि प्रेमराज जंगल किनारे खेत को बंदरों से रखवाली करने को पिछले कई दिनों से जाता था। खेत में गेहूं बोया हुआ है। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ डॉॅ. प्रतीक दहिया ने घायल और उसके भाई जगदीश से घटना की जानकारी ली। एसडीएम, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बाघ की निगरानी कराने के निर्देश सामाजिक वानिकी रेंजर सोवरन लाल को दिए।
---
टीम के देरी से पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना के बाद पौन घंटे तक वन विभाग, एंबुलेंस, पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगोंं में रोष देखा गया। पौन घंटे तक घायल घटनास्थल के समीप पड़ा तड़पता रहा। वन विभाग की टीम के काफी देरी से पहुंचने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

०००००००

सूचना पर भटकती रही कोतवाली पुलिस

बाघ के हमले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना देने वाले ने घटना गांव भगवंतापुर के समीप की बताई। इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने टीम को भेजने के साथ खुद भी गांव भगवंतापुर जा पहुंचे। तब उनको पता चला कि घुंघचाई थाना क्षेत्र में भी गांव भगवंतापुर है और घटना उसी गांव के समीप की है।

००००००

बाघ को देखकर बेहोश हो गई महिला

प्रेमराज को दबोचे बाघ देखकर लोगों ने शोर शराबा तो किया। मगर उसकी दहशत बाद तक लोगों में देखी गई। शोर-शराबा करने वाली मुन्नी तो कुछ देर में ही घटनास्थल के समीप ही बेहोश हो गई।

००००००

घटना स्थल के समीप तेंदुए की चहलकदमी पहले हो रही थी। आसपास घास होने के चलते बाघ या तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले हैं। घायल के जख्म की स्थिति से भी तेंदुए का हमला लग रहा है। टीमों को लगाया गया है। कैमरों भी लगाए गए हैं। जल्द ही वन्यजीव की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, इसके बाद आगे की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा। - भरत कुमार डीके, डीएफओ, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed