सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman's body found hanging from a noose in her house

Pilibhit News: विवाहिता का घर में फंदे से लटकता मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose in her house
मृतक पिंकी
विज्ञापन
जहानाबाद। ग्राम भानपुर निवासी कुशल पटेल की पत्नी पिंकी (30 वर्षीय) का शव रविवार रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस की जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
Trending Videos

गांव निवासी कुशल पटेल की शादी वर्ष 2017 में बरेली के गांव मलहपुर निवासी पिंकी से हुई थी। दंपती की दो पुत्रियां ज्योति और रिद्धि हैं। परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम कुशल अपनी परचूनी की दुकान पर था, जबकि उसकी मां भी बेटे के पास दुकान पर चली गई थी। रात में जब कुशल की मां घर लौटी तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और कुशल को सूचना दी।
कुशल दुकान से घर पहुंचा और खपरैल के रास्ते अंदर गया। अंदर कमरे में पिंकी फंदे पर लटकती मिली। यह देख शोर मच गया और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। परिजन पिंकी को फंदे से उतारकर तुरंत एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया और मायके पक्ष को सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed