{"_id":"6981a2764fb32d28dc05b0a2","slug":"truck-collided-with-a-bullock-cart-loaded-with-sugarcane-farmer-died-in-pilibhit-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना लदे डनलप को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत, बैल भी मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना लदे डनलप को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत, बैल भी मरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। किसान डनलप में गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहा था। डनलप में जुता उसका बैल भी मर गया।
मृतक किसान का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर मंगलवार तड़के गन्ना लदे डनलप को ट्रक से टक्कर लग गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। उसका एक बैल भी मर गया। किसान डनलप में गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में जय गुरुदेव आश्रम के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी सुनील गंगवार ने बताया कि उनका भाई 35 वर्षीय हरीश गंगवार मंगलवार को तड़के डनलप में गन्ना भरकर किसान सहकारी चीनी मिल में तुलवाने जा रहा था। बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर जय गुरुदेव आश्रम के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लकड़ी भरे ट्रक से डनलप को टक्कर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। डनलप में खींच रहे एक बैल की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
