{"_id":"6a6cf189ebe1c4e2d2029e45","slug":"acp-cases-of-1068-sanitation-workers-resolved-financial-benefits-to-be-received-on-time-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-165500-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 1068 सफाई कर्मियों के एसीपी प्रकरणों का निस्तारण, समय पर मिलेगा वित्तीय लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 1068 सफाई कर्मियों के एसीपी प्रकरणों का निस्तारण, समय पर मिलेगा वित्तीय लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से चल रही प्रक्रिया हुई पूरी, सेवा पुस्तिकाओं की आपत्तियां दूर कर पूर्ण की कार्रवाई
पीलीभीत। जनपद के 1068 सफाई कर्मियों के एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) प्रकरणों का निस्तारण पूरा कर लिया गया है। करीब तीन माह से चल रही इस प्रक्रिया के दौरान सेवा पुस्तिकाओं और सेवा संबंधी अभिलेखों में दर्ज आपत्तियों को दूर करने के बाद सभी प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया। इससे पात्र सफाई कर्मियों को समय से वित्तीय लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
एसीपी प्रकरणों के निस्तारण के दौरान उच्चाधिकारियों एवं संबंधित समिति द्वारा सेवा पुस्तिकाओं और अन्य अभिलेखों में कई आपत्तियां लगाई गई थीं। इन कमियों को दूर करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के निर्देशन में लगातार कार्य किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभिलेखों का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया। तीन दिनों के भीतर सभी लंबित सेवा संबंधी कमियों को दूर किया, जिससे एसीपी के सभी प्रकरण समय से पूर्ण हो सके।
जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसी के तहत सभी 1068 सफाई कर्मियों के एसीपी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया गया है। संवाद