पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM's Visit: Vehicles to be diverted via alternate routes.

सीएम दाैरा : बदले रास्तों से गुजारे जाएंगे वाहन

Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
CM's Visit: Vehicles to be diverted via alternate routes.
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के आज प्रस्तावित जिले में दौरे को लेकर पीलीभीत शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मुख्यमंत्री का थाना बरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरासा कुंवरपुर में आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को देखते हुए 29 जून को सुबह छह बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक पीलीभीत शहर, बीसलपुर मार्ग व शाहजहांपुर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले तथा शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के मार्गों में अस्थायी परिवर्तन किया गया है, जिससे आमजन को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, पीलीभीत शहर से बीसलपुर एवं शाहजहांपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को आसाम चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन गाजीपुर कुंडा, देलेगंज चौराहा, चुर्रा सकतपुर और ग्यासपुर होते हुए अपने गंतव्य बीसलपुर की ओर से जाएंगे। इस डायवर्जन का प्रभाव शहर के मुख्य मार्गों पर रहेगा, जिससे सुबह से ही यातायात व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed