{"_id":"6a417d034ddc1cb2a605a487","slug":"father-brother-and-nephew-committed-the-murder-by-strangulation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-162901-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिता-भाई और भतीजे ने युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, इस बात से थे खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिता-भाई और भतीजे ने युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, इस बात से थे खफा
Mon, 29 Jun 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:28 AM IST
सार
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने जांच की तो मामला चौंकाने वाला निकला। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसके पिता, भाई और भतीजे ने मिलकर की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र के संतोषपुरा गांव में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में लटके मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच तेज की तो सामने आया कि जमीन के बंटवारे के विवाद और शराब पीकर मारपीट की घटना से गुस्साए मृतक के पिता-भाई और भतीजे ने ही डंडे से गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम संतोषपुरा में 25 जून को घटना हुई थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने रविवार को खुलासा करते हुए बताया कि संतोषपुरा गांव के एक आम के बाग में पेड़ से गांव के ही होरीलाल का शव लटका मिला। इसकी सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने पर मामले की गंभीरता से जांच कराई गई।
विज्ञापन
पिता को पीटता था आरोपी
जांच में सामने आया कि होरीलाल रुद्रपुर में मजदूरी करता था और पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी हीराकली मायके में रह रही थी। उसका अपने पिता-भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता रहता था। इसके अलावा वह नशे की हालत में पिता के साथ मारपीट भी करता था। इस बात से परिजन गुस्से में थे और पिता ढाकनलाल, भाई भगवत शरण और भतीजे त्रिलोक ने डंडे से उसका गला दबाया हत्या कर दी और शव को बाग में ले जाकर अंगोछे से फंदा बनाकर टांग दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी हीलाकली की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। खुलासे के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।